फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: अमर उजाला संवाद में अनुप्रिया पटेल से अखिलेश यादव तक जुड़ेंगे, PM मोदी नॉर्वे से इटली रवाना होंगे

Tue, 19 May 2026 03:46 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 19 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
विज्ञापन
आज के दिन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 19 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के विदेश दौरे का आज पांचवां दिन हैं। वहीं, आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जारी अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का दूसरा दिन है, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। 
विज्ञापन


अमर उजाला संवाद के मंच पर अनुप्रिया पटेल से लेकर अखिलेश यादव तक
19 मई को 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' में अनुप्रिया पटेल 'सुशासन, सेहत और समृद्धि' विषय पर अपना मुख्य भाषण देंगी। इसके अलावा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी कार्यक्रम से जुड़ेंगे। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी संवाद का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा एंटरटेनमेंट की दुनिया से वरुण धवन और मृणाल ठाकुर भी अमर उजाला के मंच पर आज दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें: संवाद का पहला दिन: नमाज पर योगी के बेबाक बोल, विनेश से जुड़े मामले पर नया दावा, पढ़ें हस्तियों की बड़ी बातें
विज्ञापन

भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के बाद पीएम का इटली दौरा
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (15 मई से) से पांच देशों के दौरे पर हैं।  प्रधानमंत्री अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड्स का दौरा पूरा करते हुए 19 मई 2026 को नॉर्वे के ओस्लो में होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के प्रधानमंत्री भी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन के बाद पीएम मोदी इटली रवाना होंगे। वे इटली की आधिकारिक यात्रा शुरू करेंगे और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला के साथ मुलाकात करेंगे।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 19 मई को जगदलपुर (बस्तर) में मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक होगी। इसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नक्सल उन्मूलन और बस्तर 2.0 मॉडल पर चर्चा करेंगे।

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 19 मई से अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।

सीबीएसई 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की री-चेकिंग विंडो
सीबीएसई 12वीं के छात्रों के लिए अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां (स्कैन्ड कॉपी) प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से ही शुरू होगी।

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती की अंतिम तिथि
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कांस्टेबल के 9,195 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 मई 2026 को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

गूगल I/O 2026 का कीनोट आयोजन
दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल के वार्षिक इवेंट- गूगल I/O 2026 का मुख्य कीनोट 19 मई को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

चंद्रमा, शुक्र और बृहस्पति का दुर्लभ खगोलीय संगम
19 मई को सूर्यास्त के बाद पश्चिमी आसमान में चंद्रमा सीधे शुक्र और बृहस्पति ग्रह के बीच आ जाएगा, जिससे एक दुर्लभ खगोलीय त्रिकोण बनेगा जिसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा।

आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला
आईपीएल 2026 के तहत 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह आईपीएल का 64वां मुकाबला होगा और अब टीमों का प्लेऑफ की जगह पक्की करना या इससे बाहर होने का सिलसिला जारी है। इससे पहले राजस्थान और लखनऊ के बीच 22 अप्रैल को मुकाबला हुआ था, जिसमें राजस्थान ने 160 रन का लक्ष्य देने के बावजूद लखनऊ को महज 119 रन पर समेट दिया था और बड़ी जीत हासिल की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें