हरियाणा के सोनीपत में अस्पताल प्रशासन का अमानवीय चेहरा सामने आया है। अस्पताल में आधार कार्ड नहीं दिखा पाने की वजह से कारगिल शहीद लक्ष्मण दास की पत्नी शकुंतला ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। कारगिल शहीद विजयंत थापर के पिता ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि ऐसी घटनाओं से सेना के मनोबल पर असर पड़ता है।
कारगिल युद्ध में शहीद विजयंत थापर के पिता वीएन थापर ने इस घटना पर दुख जताया है। समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा है कि, ' इस घिनौने समाचार पर हैरान हूं। इंसान के जीवन को लेकर हमें कोई फर्क नहीं पड़ता! ये ऐसी घटनाओं हैं जिनसे सेना के मनोबल पर असर पड़ता है।
Shocked at the disgusting news. We've become so indifferent to human life! These are the kind of things that hit morale of armed forces: VN Thapar,father or Kargil martyr Vijayant Thapar on death of a martyr's wife over alleged denial of treatment due to unavailability of Aadhaar pic.twitter.com/bNeDs3B1Dy
— ANI (@ANI) December 30, 2017
सोनीपत जिले के गांव महलाना निवासी कारगिल शहीद लक्ष्मण दास की वीरांगना शकुंतला को हार्ट की बीमारी थी। बेटा इलाज के लिए अस्पताल की मिन्नतें करता रहा। अस्पताल प्रबंधन आधार कार्ड जमा करवाने पर ही अड़ा रहा। अस्पताल प्रबंधन की जिद्द के चलते मां-बेटे डिस्पेंसरी से घर के चक्कर लगाते रहे। इस बीच शहीद की विधवा ने दम तोड़ दिया। शहीद के बेटे पवन ने बताया कि रविवार को मां की तेरहवीं की रस्म पूरी करने के बाद पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाने की मांग करेंगे। वहीं सरकार और विभाग ने शहीद की विधवा की मौत के दो दिन बाद भी मामले का संज्ञान नहीं लिया। जबकि निजी अस्पताल के इस रवैये का वीडियो वायरल हो चुका है।
कारगिल युद्ध में शहीद हुए मेजर सीबी द्विवेदी की बेटी इस घटना के बाद अपने परिवार को लेकर डर गई हैं। उन्होंने कहा है कि, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि ऐसी घटना हुई है। इससे मैं अपने परिवार के बारे में सोचकर डर गई हूं। ईसीएचएस के फायदे हैं लेकिन इसे आधार कार्ड से जोड़ना और इसकी एक कॉपी प्रस्तुत करना हास्यास्पद है।'
Can't imagine it happened,makes me scared for my family,hv ECHS benefits but connecting it to Aadhaar card&submitting a copy of it is ridiculous:Daughter of Kargil martyr Major CB Dwivedi on death of a martyr's wife ovr alleged denial of treatment due to unavailability of Aadhaar pic.twitter.com/zk89hL4e5Y
— ANI (@ANI) December 30, 2017