फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड से जुड़ेगा स्काइप, बैंक खाता से किया जा सकेगा लेनदेन

Thu, 23 Feb 2017 12:29 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
Aadhar card
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट कंपनी स्काइप को ‘आधार’ से जोड़ने जा रही है। इससे वेबकैम का इस्तेमाल करके बैंक अकाउंट से लेनदेन किया जा सकेगा। बुधवार को माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने यह बात कही। अमेरिका की तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भारत में क्लाउड कंप्यूटिंग (ऑनलाइन जानकारी को स्थानीय सर्वर या कंप्यूटर की बजाय इंटरनेट सर्वर पर स्टोर और व्यवस्थित करना) और विश्व स्तरीय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी ला रही है। इसके इस्तेमाल से खर्चे में कमी आएगी और दिक्कतें खत्म होंगी। 
विज्ञापन


नडेला ने कहा, ‘डाटा नई करेंसी की तरह हैं। फिर चाहे वे उद्योग, शिक्षा या सार्वजनिक क्षेत्र के क्यों न हो। इससे न सिर्फ डाटा एकत्रित किया जाएगा, बल्कि इसको सुरक्षित रखा जाएगा।’ इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की तर्ज पर सार्वजनिक उपक्रम, निजी उपक्रम और स्टार्टअप क्लाउड कंप्यूटिंग का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल करेंगे।
 
विज्ञापन

राशन की दुकान से हो सकेगी खरीददारी

आधार कार्ड - फोटो : demo pic
उन्होंने कहा कि वह इंडिया स्टैक के साथ भी रणनीतिक तरीके से काम कर रहे हैं। इंडिया स्टैक डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके जरिए सूचनाओं को आम बनाया जाता है।

नडेला ने कहा कि उपभोक्ता न सिर्फ स्काइप का इस्तेमाल कर सकेंगे, बल्कि इससे बैंक खाते में लेनदेन और राशन की दुकान से खरीददारी समेत कई काम किए जा सकेंगे। इससे कागज की बचत भी होगी। इससे पहले मंगलवार को नडेला ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें