फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार मामला: SC में सुनवाई के दौरान सिब्बल ने PM मोदी को घेरा

Wed, 07 Feb 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में आधार की अनिवार्यता को लेकर संविधान पीठ के समक्ष चल रही सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने अपनी दलील का आधार पीएम मोदी के दावोस में दिए भाषण को बनाया। ममता सरकार की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, 'दावोस में पीएम ने कहा था कि जो डाटा को नियंत्रित करेगा वहीं दुनिया को भी नियंत्रित कर सकेगा।' 

विज्ञापन


ममता सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने संविधान पीठ के समक्ष यह दलील रखी। सिब्बल के मुताबिक, पीएम ने कहा कि जो डाटा को नियंत्रित करेगा वो सबसे ताकतवर होगा और वही दुनिया को आकार देगा। 

पीएम के बयान के अनुसार, भारत में भी जो डाटा नियंत्रित करेगा वही देश को भी कंट्रोल करेगा। इससे सरकार वो करेगी जो पहले कभी नहीं किया गया। पश्चिम बंगाल सरकार के वकील ने कहा कि आधार से जुड़ा यह केस आजादी के बाद से सुप्रीम कोर्ट के सामने लाया गया सबसे अहम मामला है। मसला यह नहीं है कि सरकार का कितना पैसा बचेगा। बल्कि, मामला ये है कि क्या नागरिकों के मूलभूत अधिकार छिन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें