आपका पैन आधार कार्ड से लिंक है या नहीं
- आपको जानना है कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, इसके लिए आपको सबसे पहले https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home वेबसाइट पर जाना है और यहां लॉगिन करना है।
- यहां आपको साइड में लिंक आधार का विकल्प दिखेगा, आपको इस पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
- यहां आपको Click here to View the Status if you have already submitted Link Aadhaar request वाले विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद ये खुल जाएगा। यहां आपको अपना पैन कार्ड और आधार नंबर दर्ज करना है।
- फिर आपको व्यू लिंक आधार स्टेटस पर क्लिक करना है। इसके बाद अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है, तो यहां Already Linked लिखा नजर आएगा। साथ ही लिंक हुए आधार के आखिरी चार नंबर भी नजर आएंगे।