फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनामी संपत्ति वालों की अब खैर नहीं, आधार से लिंक होगी रजिस्ट्रियां

Tue, 27 Dec 2016 05:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनामी संपत्ति पर अंकुश लगाने के लिए बहुत जल्द हाईवे से दो किलोमीटर तक की संपत्ति को आधार कार्ड से लिंक करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रजिस्ट्री आफिस में जल्द ही आधार कार्ड पंजीकरण का सिस्टम लगेगा।
विज्ञापन


इस बारे में आधार कार्ड अथारिटी आफ इंडिया ने ब्योरा तलब किया है। इसीलिए अब नई रजिस्ट्री कराने वाले क्रेता और विक्रेता दोनों के आधार नंबर जरूरी किए जा रहे हैं। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, उनका आधार के लिए पंजीकरण उसी समय रजिस्ट्री ऑफिस में हुआ करेगा।

आधार कार्ड अथारिटी आफ इंडिया मुंबई के कार्यकारी निदेशक पीएन सिन्हा ने यूपी सहित देश के सभी मुख्य सचिव को मेल से संदेश भेजा है। जिसके आधार पर मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव संस्थागत (वित्त) से रजिस्ट्री ऑफिस की संख्या और उनके लिए प्रस्तावित आधार पंजीकरण मशीन का ब्योरा मांगा गया है। बहुत जल्दी ही इसे अनिवार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रजिस्ट्री भी होगी आधार से लिंक

पुरानी रजिस्ट्री, किसानों के नाम से उनके खेत तथा अन्य प्रापर्टी भी आधार से लिंक की जानी है। जमीन के मालिक किसान के आधार से उनके नाम की जोतबही, खसरा खतौनी आदि को भी लिंक किया जाना है। इस बारे में भी डिटेल मांगी गई है।

नए साल से तीन महीने तक इस ब्योरे को अभियान चलाकर कंप्यूटराइज्ड किया जाना है। जिसे अप्रैल तक आन लाइन करने की योजना है। उसी के बाद इसे जरूरत के अनुसार ईडी, आयकर तथा अन्य विभागों के अधिकारी इस्तेमाल कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें