फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बीड में युवक की अपहरण के बाद पिटाई, वीडियो वायरल; अजित पवार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Sat, 17 May 2025 11:36 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर

सार

बीड के परली में युवक शिवराज दिवटे का अपहरण कर लोहे की रॉड से पिटाई की गई। वीडियो वायरल होने पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  यदि आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड हो तो मकोका लगाने में संकोच ना करें। 

विज्ञापन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बीड जिले के परळी शहर में एक युवक शिवराज दिवटे का कथित तौर पर अपहरण कर लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने और जरूरत पड़ने पर मकोका (MCOCA) जैसे कड़े कानून लागू करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


बता दें कि बीते शुक्रवार शाम चार बजे शिवराज दिवटे एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर उन्हें रत्नेश्वर मंदिर के पास ले जाकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बचाया गया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- Odisha: 'महाप्रसाद को डाइनिंग टेबल पर खाने से बचें', पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील
विज्ञापन


अजित पवार ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पवार ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है और पुलिस से कहा है कि यदि आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड हो तो मकोका लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा बेहद खतरनाक प्रवृत्ति है, जिसे पूरी तरह कुचलना जरूरी है। मामले में पीड़ित युवक शिवराज ने बताया कि हमला करने वाले लोग आपस बात कर रहे थे कि इसे संतोष देशमुख पार्ट 2 बना दो। साथ ही युवक ने कहा कि पुलिस को इनके खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।

अब तक क्या हुई कार्रवाई, एक नजर?
पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से दो नाबालिग हैं। बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कनवत ने बताया कि कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मामला हत्या की कोशिश और दंगा फैलाने के आरोप में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही एसपी ने कहा कि यह एक "तत्काल घटना थी" और इसे जातिगत रंग नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर: विदेश में पाकिस्तान की पोल खोलने वाले सांसदों के नाम घोषित; जानें किस टीम में कौन-कौन

संतोष देशमुख हत्याकांड से जुड़ा मामला?
दावा किया जा रहा है कि इस मामले की गुत्थी बीड के सरपंच देशमुख हत्याकांड से मामले से जुड़ी हो सकती है। गौरतलब है कि संतोष देशमुख बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच थे, जिनकी पिछले साल दिसंबर में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के पीछे एक पवन ऊर्जा कंपनी से रंगदारी वसूली की कोशिश का विरोध बताया गया था। इस मामले में परली के विधायक और मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वल्मिक कराड को भी गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें