फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदार पूनावाला को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग, बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Thu, 06 May 2021 07:14 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सीरम संस्थान के सीईओ अदार पूनावाला को भारत सरकार ने सीआरपीएफ की ‘वाय' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई थी
विज्ञापन
अदार पूनावाला - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन बना रही सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला और उनके परिवार को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की गई है। इसके लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। फिलहाल उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है और वे ब्रिटेन में हैं। 
विज्ञापन

 
सीरम संस्थान के सीईओ अदार पूनावाला को भारत सरकार ने सीआरपीएफ की ‘वाय' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई थी। गृह मंत्रालय ने इसके लिए आदेश जारी किए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया था कि सीआरपीएफ के सुरक्षा कर्मी पूरे देश में उनकी सुरक्षा करेंगे।

पुणे स्थित एसआईआई में सरकार एवं नियमन कार्य के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 16 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर पूनावाला को सुरक्षा देने का आग्रह किया था जिसके बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया। 
विज्ञापन


भारत में लगाए जा रहे दो कोविड-19 रोधी टीकों में से ‘कोविशील्ड’ टीके का विनिर्माण एसआईआई कर रहा है। अपने पत्र में सिंह ने कहा था कि कोविड-19 टीके की आपूर्ति को लेकर विभिन्न समूहों से पूनावाला को धमकियां मिल रही हैं।  

मिल रही थीं धमकियां
कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशील्ड की निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने खुद बताया था कि उन्हें वैक्सीन के लिए देश के ताकतवर लोग धमका रहे हैं। इसलिए वे अभी ब्रिटेन से भारत नहीं लौटेंगे। देश में महामारी थम नहीं रही है, टीकों की किल्लत हो रही है, इस बीच वैक्सीन के लिए दबाव बनाने और धमकी भरे फोन करने के मामले का सामने आना चिंता पैदा करने वाला है।

सब भार मेरे कंधों पर आ पड़ा है, अकेले के वश की बात नहीं 
देश में कोरोना की दूसरी विनाशकारी लहर के बीच अदार पूनावाला ने कोविड-19 की वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने लेकर अपने ऊपर भारी दबाव की भी बात कही थी। उन्होंने कहा कि सब भार उनके सिर पर पड़ रहा है, जबकि यह काम उनके अकेले के वश का नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें