फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: पुलिस वैन में ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म, प्रसव पीड़ा के बाद बेहोश हो गई थी मां

Wed, 14 Apr 2021 03:30 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महिला ने पुलिस वैन में अपने बच्चे को जन्म दिया। ये मामला मुंबई का है और प्रसव पीड़ा की वजह से महिला वहीं बेहोश गई। बाद में पुलिस ने मदद की और महिला को अस्पताल ले जाने लगी।
विज्ञापन
महिला ने मुंबई पुलिस की वैन में दिया बच्चे को जन्म - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में दिल का छू लेने वाला एक मामला सामने आया है। एक महिला ने मुंबई की पुलिस वैन में अपने बच्चे को जन्म दिया। दरअसल, महिला प्रसव पीड़ा होने के बाद बेहोश हो गई थी और वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। महिला की मदद के लिए पुलिस वहां पहुंची।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने महिला को अपनी वैन में लिटाया और अस्पताल ले जाने लगी। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया था। ये मामला मुंबई के वर्ली नाके का है। महिला को यहां प्रसव पीड़ा हुई और बेहोश होकर गिर पड़ी।



महिला की हालत को देखकर आस-पास मौजूद लोगोंं ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया और महिला की जानकारी दी। पुलिस महिला को अस्पताल ले जाने लगी लेकिन तब तक महिला की डिलिवरी हो गई। महिला और बच्चे दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें