फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: कार चला रही महिला के सामने अचानक बोनट से आया एक अजगर और फिर ऐसा हुआ

Thu, 24 Jun 2021 09:07 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला ने अपनी कार के बोनट के नीचे एक पांच फुट लंबा अजगर देखा जिससे वो बुरी तरह डर गई। इसके बाद क्या हुआ यहां जानिए।
विज्ञापन
महिला की कार के बोनट में अजगर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थोड़ी देर के लिए सोचिए कि आप कार चला रहे हैं और अचानक आपकी कार में एक अजगर आ जाए। ऐसे में आपका क्या हाल होगा ये सोचकर ही आपके पसीने छूट जाएंगे। जी हां, ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जिसमें कार चला रही महिला के साामने अचानक बोनट से एक अजगर बाहर निकल आया।

विज्ञापन


जैसे ही उसने सांप को देखा वह बहुत डर गई और उसकी हालत बेहद खराब हो गई। इसके बाद सांप पकड़ने वाला शख्स आया और उसने आसानी से अजगर को बाहर निकाल लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन यह पूरी घटना किस देश की है अभी तक पता नहीं चल पाया है।

दरअसल, एक महिला ने अपनी कार के बोनट के नीचे एक पांच फुट लंबा अजगर देखा जिससे वो बुरी तरह डर गई। उसने इसके बाद कार से बाहर निकल कर सांप पकड़ने में महारत रखने वाले मिस्टर हंटले को फोन करके बुला लिया। सनशाइन कोस्ट पर नूसा में सांपों को पकड़ने और छोड़ने के विशेषज्ञ ल्यूक हंटले वहां पहुंचे और बहुत ही सावधानी से अजगर को कार के बोनेट से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


हंटले ने कार से सांप को बाहर निकालने का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए लिखा, मुझे इसके सिर को पकड़ना चाहिए इसके चारों ओर खुद के शरीर को लपेटे रखने के लिए बहुत सी चीजें थीं और जलने के लिए गर्म इंजन की सतह थी। यह सबसे अच्छा विकल्प था। 

हंटले ने ये भी बताया कि उन्होंने अजगर के सिर से पकड़ने का विकल्प क्यों चुना। उन्होंने कहा, मुझे ऐसा करना अक्सर पसंद नहीं है, लेकिन यह तरीका सुनिश्चित करता है कि मैं उसे हर समय देख सकूं। जैसे ही मैंने उसकी पूंछ को इंजन से ऊपर आते देखा, मैं समझ गया कि यह सुरक्षित है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें