महाराष्ट्र के पलघर में एक महिला ने अपनी छोटी बहन के रेप का विरोध किया तो सख्श ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। मृत महिला की पहचान जयंती अड़गा के रूप में हुई है वह गांव में अपनी छोटी बहन के साथ रहती थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी 35 वर्षीय संदेश वर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि संदेश ने नशे की हालत में मृतक (जयंती) की छोटी बहन के साथ रेप किया था और दोनों को जान से मारने की धमकी दी।
गौरतलब है कि जब आरोपी जयंती की बहन का रेप कर रहा था वह वहां मौजूद थी। उसने अपनी बहन को बचाने और उसे इंसाफ दिलाने के लिए इस अपराध की जानकारी पुलिस देने की बात कही तो संदेश ने जयंती और उनकी छोटी बहन को पीटना शुरू कर दिया संदेश ने जयंती को बेरहमी से पीटा और उसने उन पर लोहे की रोड से कई वार किए। सिर पर लगी गंभीर चोटो के कारण जयंती की मौत हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामल दर्ज कर लिया है।