मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे से पहले मुंबई में मनसे नेता होर्डिंग लगाया है। जिसमें चेतावनी दी गई है कि अगर राज ठाकरे को नुकसान पहुंचा तो पूरे महाराष्ट्र को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 5 जून को अयोध्या दौरे पहले मनसे की यह पोस्टर सामने आया है।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे से पहले मनसे का चेतावनी भरा मुंबई के लालाबाग में राज ठाकरे के समर्थन में यह होर्डिंग एक मनसे नेता ने लगाया है। जिसमें लिखा गया है कि अगर राज ठाकरे को अगर नुकसान पहुंचा तो पूरा महाराष्ट्र जलेगा।
विज्ञापन
भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के एक बयान के बाद मनसे का यह पोस्टर सामने आया है। भाजपा सांसद ने कहा था कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों को अपमानित करने के लिए माफी नहीं मांगते तब तक उन्हें अयोध्या नहीं आने दिया जाएगा। बता दें कि 5 जून को राज ठाकरे का अयोध्या दौरा है।
लालबाग इलाके में मनसे पदाधिकारी संतोष नलवाडे द्वारा लगाए गए एक होर्डिंग में कहा गया है कि राज ठाकरे के बाल भी बांका होता है तो पूरे महाराष्ट्र गुस्से में आ जाएगा, इसका परिणाम गंभीर होगा। पोस्टर में राज ठाकरे, उनके बेटे अमित और मनसे नेता बाला नंदगांवकर की तस्वीरें हैं।
विज्ञापन
इससे पहले मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने राज ठाकरे को धमकी भरा एक पत्र मिलने के बाद भी इसी तरह की चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा था कि अगर राज ठाकरे को नुकसान पहुंचता है तो पूरे महाराष्ट्र को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। राज्य में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए अप्रैल में महाराष्ट्र सरकार को ठाकरे के अल्टीमेटम के बाद राज ठाकरे को एक धमकी भरा पत्र मिला था।
विवादों के बीच औरंगजेब का मकबरा पांच दिन के लिए बंद
इस बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने महाराष्ट्र में मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया। एक स्थानीय मस्जिद समिति के मकबरे पर ताला लगाने की कोशिश के बाद एएसआई ने यह कदम उठाया। दो दिन पहले ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रवक्ता गजेंद्र काले ने ट्वीट कर मकबरे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इसे जमींदोज कर देना चाहिए। इसके बाद औरंगाबाद के खुल्ताबाद इलाके की एक मस्जिद समिति ने मकबरे पर ताला लगाने का प्रयास किया। इसी क्षेत्र में औरंगजेब का मकबरा स्थित है, जो एएसआई के संरक्षण में है। विवाद के बाद एएसआई ने यहां सुरक्षा बढ़ाई। एएसआई के औरंगाबाद क्षेत्र के अधीक्षक मिलन कुमार चौले ने बताया कि मस्जिद समिति ने इस स्थान को बंद करने का प्रयास किया, लेकिन हमने इसे खोल दिया। बुधवार को मकबरे को पांच दिन के लिए बंद करने का फैसला किया। इसके बाद हम स्थिति की समीक्षा करेंगे कि इस स्थान को खोलना है या और पांच दिनोें के लिए बंद रखना है। गौरतलब है कि एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन औवेसी इस महीने के शुरू में मकबरे पर गए थे। इसकी शिवसेना और मनसे ने कड़ी आलोचना की थी।