अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने उस दुकान को सील कर दिया है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान चाय पे चर्चा की शुरुआत की थी।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार निगम यातायात और पार्किंग की समस्या के चलते मश्हूर दुकान इस्कॉन गांडिया को सील किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दुकाने के साथ क्षेत्र की 7 और ऐसी दुकानों को सील किया गया है।
बीजेपी के ओर से पीएम उम्मीदवार रहे मोदी ने पश्चिम अहमदाबाद के एसजी हाईवे पर चाय पर चर्चा रखी थी और तब से यह दुकान 'नमो टी स्टाल' के नाम से पहचानी जाने लगी।
13 फरवरी 2014 को 300 शहरों में 1000 नमो टी स्टालों पर नरेंद्र मोदी ने दो घंटे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों ने से चाय पर चर्चा की थी ।