फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन तक पड़ोसी के बाथरुम में फंसी रही सात साल की मासूम, इस तरह रही जिंदा

Sun, 28 Apr 2019 02:56 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

तेलंगाना में एक सात साल की मासूम बच्ची पड़ोसी के बाथरूम में पांच दिन बंद रही। जब बच्ची को बाहर निकाला गया तो वो भूख से तड़प रही थी। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नारायणपेट जिले के मखलट इलाके में 7 साल की एक बच्ची अपनी छत पर खेलते समय पड़ोसी के घर के बाथरूम में गिर गई थी।

विज्ञापन


बच्ची के अचानक गायब हो जाने से घर वाले परेशान हो गए। काफी ढ़ूंढ़ने पर भी बच्ची का कहीं पत नहीं चला। बच्ची करीब 5 दिन तक वहां फंसी रही और सिर्फ पानी पीकर जिंदा रही। मकान मालिक गुरुवार को एक टूर से वापस लौटा। तब जाकर बच्ची को बाहर निकाला गया।

पुलिस की जांच में पता चला कि कक्षा दूसरी की छात्रा कुरावकचेरी अखिला 20 अप्रैल को बगल की इमारत की छत पर खेलते समय गलती से एक घर के बाथरूम में गिर गई थी। हालांकि उसे कोई चोट नहीं लगी। 
विज्ञापन


बाथरूम बाहर से बंद था। इसलिए उसकी आवाज बाहर नहीं पहुंच सकी। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खाना नहीं मिलने से बच्ची कमजोर और सदमे की स्थिति में है। अस्पताल में बच्ची का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें