फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम: राज्य में बनाई गई पीएम मोदी के नाम पर सड़क, राज्यपाल गंगा प्रसाद ने किया उद्घाटन

Wed, 29 Dec 2021 01:40 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, गंगटोक

सार

 सिक्किम में सोमगो झील और नाथुला सीमा दर्रे को राजधानी गंगटोक से जोड़ने वाली दूसरी सड़क को 'नरेंद्र मोदी मार्ग' नाम दिया गया है। 
विज्ञापन
सिक्कीम में पीएम मोदी के नाम पर सड़क का नाम - फोटो : Twitter@ DB Chauhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम में सोमगो झील और नाथूला बॉर्डर को राजधानी गंगटोक से जोड़ने वाली सड़क का नाम पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है। इस नई बनी सड़क का आधिकारिक उद्घाटन राज्यपाल गंगा प्रसाद ने किया है। नाथूला बॉर्डर को राजधानी गंगटोक से जोड़ने वाले पुराने रूट का नाम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम पर रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि करीब 19.51 किलोमीटर लंबा रोड एक साल से यात्रियों के लिए चालू है, लेकिन अब गवर्नर की ओर से इसका आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया गया है। सिक्किम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डीबी चौहान ने मंगलवार को सड़क के उद्घाटन के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


उद्घाटन की तस्वीरें की गईं साझा
उद्घाटन की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि राज्यपाल गंगा प्रसाद के साथ नरेंद्र मोदी मार्ग के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित रहा। इस सड़क का उद्घाटन कयोंगासला ग्राम पंचायत में किया गया है। चांगू लेक को जोड़ने वाले इस दूसरे सड़क का नाम पीएम नरेंद्र मोदी पर रखा गया है। 20 दिसंबर को इस नए मार्ग का नाम पीएम नरेंद्र मोदी पर रखे जाने का प्रस्ताव ग्राम सभा में रखा गया था। इसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। इस सड़क का निर्माण सीमा सड़क संगठन यानी बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की ओर से किया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें