फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार: केरल में चर्च के एक पादरी ने लांघी मर्यादा, 13 साल के लड़के का किया यौन शोषण

Fri, 19 Jan 2024 01:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को कट्टकडा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। बच्चा अपनी दादी के साथ रहता है। बुधवार को दादी अस्पताल गई थीं। पादरी ने देखा बच्चा अकेला है तो वह उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां के पेंटेकोस्टल चर्च के एक पादरी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने 13 साल के लड़के का कथित तौर पर यौन शोषण किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना बुधवार को कट्टकडा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई।

अधिकारी ने बताया कि बच्चे को उसकी मां पहले ही अपनाने से मना कर चुकी है। वह अपनी दादी के साथ रहता है। बुधवार को बुजुर्ग महिला अस्पताल गई थीं। पादरी ने देखा बच्चा अकेला है तो वह उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। 

आगे बताया कि पहले बच्चे को खाने को केक दिया फिर उसे टैबलेट पर अश्लील तस्वीरें दिखाईं। इतना ही नहीं, बाद में सभी सीमाओं को लांघ कर लड़के के साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने पादरी के खिलाफ पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें