पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हासदा होते होते टल गया। यहां से उड़ान भर रहे प्लेन के कॉकपिट में धुआं उठने की वजह से फ्लाइट की उड़ान रोक दी गई। इस फ्लाइट पर 174 यात्री सवार थे। हादसे की वजह से चार फ्लाइटों की उड़ानों में देरी हुई है।
इंडिगो की ये फ्लाइट पटना से नई दिल्ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि प्लेन की स्पीड स्लो थी, जिसकी वजह से वो उड़ान नहीं भर पाया। इस दौरान कॉकपिट में धुआं उठने की भी खबर आई थी।
#WATCH: Passengers being evacuated from an IndiGo flight at Patna Aircraft, after smoke was observed in cabin. All 174 passengers are safe. pic.twitter.com/D5wuUtzx77— ANI (@ANI_news) 30 June 2017
Flight was involved in low speed reject due to suspected engine stall. Smoke observed in cabin. There was no tyre burst/engine fire: IndiGo
— ANI (@ANI_news) 30 June 2017
हालांकि इससे पहले खबर आई थी कि प्लेन का टायर फटने की वजह से अफरातरफी का माहौल बन गया। इस हादसे की वजह से चार फ्लाइटों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। तभी टेक ऑफ के समय पटना एयरपोर्ट पर ही प्लेन का टायर फट गया।
A Patna-New Delhi IndiGo plane suffers tyre burst while taking off from Patna airport. All passengers safe, four flights delayed. pic.twitter.com/3NzDrHUrDl
— ANI (@ANI_news) 30 June 2017
इंडिगो ने कहा कि हादसे की खबर डीजीसीए को दी गई है। हादसे की जांच के लिए इंटरनल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस प्लाइट में 174 यात्री थे। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की खबर है।
Matter has been reported to DGCA proactively. An internal enquiry has also been initiated. All 174 passengers are safe: IndiGo
— ANI (@ANI_news) 30 June 2017