फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन समेत नौ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप, मॉडल ने दर्ज कराई शिकायत

Tue, 01 Jun 2021 07:42 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में 28 साल की एक मॉडल ने मशहूर फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन समेत नौ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और यौन शोषण का आरोप लगाया है और बांद्रा पुलिस स्टेशन में इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
मॉडल ने फोटोग्राफर समेत नौ लोगों पर दुष्कर्म का केस किया दर्ज - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में एक मॉडल ने मशहूर फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन समेत नौ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म और यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। शिकायत दर्ज कराने के बाद अब मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मॉडल ने इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन


पुलिस ने मॉडल की शिकायत के आधार पर इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन समेत मशहूर अभिनेता जैकी भगनानी और एक एंटरटेनमेंट कंपनी के संस्थापक अनिर्बान का नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है। 

मॉडल ने जिन लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है,  उनमें कई बड़े नाम शामिल हैं। अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों से पूछताछ कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इन लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। 28 साल की मॉडल ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने साल 2014-19 के बीच फिल्मों में रोल दिलाने के लिए कई मौकों पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इस वजह से महिला को मानसिक आघात भी पहुंचा और वो अभिनेत्री बनने के लिए मुंबई आई थी लेकिन जब से वो यहां आई है, उसके साथ ऐसी ही घटनाएं हो रही हैं। जिन लोगों के खिलाफ मॉडल ने शिकायत दर्ज कराई है, उनमें मशहूर फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन, जैक भगनानी, अनिर्बान ब्लाहो, निखिल कामतो, शील गुप्ता, अजीत ठाकुर, गुरुज्योत सिंह, कृष्ण कुमार और विष्णु इंदुरिक के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें