फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वापसी: चार साल पहले पाकिस्तानी सीमा पार करने वाला शख्स लौटा स्वदेश, 2017 से था लापता

Wed, 02 Jun 2021 11:58 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माधापुर

सार

चार साल पहले गलती से पाकिस्तान की सीमा पार करने वाले शख्स की आखिरकार स्वदेश वापसी हो गई है। भारत सरकार, गृह मंत्रालय और तेलंगाान सरकार के निरंतर प्रयास के बाद प्रशांत को 31 मई को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
गलती से पाकिस्तान की सीमा पार कर गया शख्स लौटा स्वदेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार साल पहले गलती से पड़ोसी देश की सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचे शख्स को अब भारत वापस भेज दिया गया है। ये शख्स तेलंगाना के माधापुर इलाके से लापता होकर साल 2017 में पाकिस्तान पहुंच गया था और उस समय शख्स को सीमा पार करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया था। 

विज्ञापन


हालांकि चार साल बाद अब पाकिस्तान ने उसे भारत वापस भेज दिया है। मंगलवार को साइबराबाद पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। शख्स की पहचान प्रशांत के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रशांत हैदराबाद का रहने वाला है और 11 अप्रैल 2017 को वो लापता हो गया था।
 

पुलिस ने जानकारी दी कि प्रशांत के परिवार वालों ने 29 मई 2017 को माधापुर पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदी की शिकायत दर्ज कराई। उस दौरान पुलिस ने प्रशांत को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन बाद में परिवार वालों को संदेश मिला कि प्रशांत को पाकिस्तान में हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तेलंगाना सरकार, गृह मंत्रालय और भारत सरकार की निरंतर कार्रवाई के बाद प्रशांत को रिहा कराया गया और 31 मई 2021 को भारत अधिकारियों को सौंपा गया। वहीं प्रशांत के परिवार वालों ने तेलंगाना सरकार, भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के अधिकारियों को धन्यवाद किया। 

बता दें कि प्रशांत एक आईटी पेशेवर हैं और निजी कारणों से वो स्विट्जरलैंड जाना चाहता था लेकिन ज्यादा पैसे नहीं होने की वजह से उसने पैदल स्विट्जरलैंड जाना उचित समझा। 11 अप्रैल 2017 को प्रशांत घर से निकला और ट्रेन पकड़कर बीकानेर पहुंचा। वहां से प्रशांत भारत-पाकिस्तान की सीमा के पार चला गया। 

पाकिस्तान में काफी अंदर तक घूसने के बाद अधिकारियों ने प्रशांत को पकड़ लिया और अवैध प्रवेश की तर्ज पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं सजा की अवधि पूरी होने के बाद प्रशांत को रिहा कर दिया गया और अटारी सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें