तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक शख्स ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला पर चाकू से हमला कर दिया, इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई।
पुलिस ने बताया कि हमले के बाद महिला को पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला के शरीर पर चाकू के वार से कई गहरे जख्म हो गए। हालांकि, समय पर इलाज मिल जाने के कारण महिला की जान बच गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।