फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में प्रेम विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, युवक ने प्रेमिका पर किया चाकू से हमला और फिर दे दी जान

Fri, 24 Oct 2025 03:57 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बायकुला इलाके में एक युवक ने शक की वजह से अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला किया। इसके बाद आरोपी ने अपना गला काट लिया और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
 
विज्ञापन
मुंबई पुलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के बायकुला इलाके में शुक्रवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला किया और फिर अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। कलाचौकी निवासी सोनू बराई ने सुबह लगभग 11 बजे 24 वर्षीय मनिषा यादव को सड़क पर निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, यह घटना दोनों के बीच ब्रेकअप के लगभग दो हफ्ते बाद हुई। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, दो पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप; सीएम ने दिये निलंबन के आदेश

मिलने के बहाने बुलाकर किया हमला

अधिकारी ने बताया कि बरई को शक था कि यादव किसी और को डेट कर रही है, जिसके चलते दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आखिरकार उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। शुक्रवार की सुबह, बरई ने अपनी पूर्व प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया, लेकिन वह अपने साथ रसोई का चाकू भी ले गया। यादव के आते ही बरई ने उस पर दो-तीन बार चाकू से वार किया। घायल महिला जान बचाने के लिए भागी और एक नर्सिंग होम में घुस गई। लेकिन उस व्यक्ति ने उसका पीछा किया और अस्पताल के अंदर भी उस पर चाकू से वार किया।

वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बरई गुस्से में था और उसके पास हथियार थे, इसलिए वे ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। अधिकारी ने बताया कि तभी किसी ने बरई पर पत्थर फेंका, जिससे उसे एहसास हुआ कि वह बच नहीं पाएगा। इसके बाद बरई ने अपना गला काट लिया और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें