फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL: पीएसएल फ्रेंचाइजी के मालिक ने पीसीबी की उड़ाईं धज्जियां, सार्वजनिक रूप से फाड़ा कानूनी नोटिस; जानें मामला

Fri, 24 Oct 2025 03:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

अली तरीन और पीसीबी के बीच विवाद अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गया है। पीएसएल की फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस के मालिक अली तरीन ने वीडियो जारी किया और पीसीबी द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस को फाड़ दिया।
विज्ञापन
अली तरीन - फोटो : Screen Grab X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की धज्जियां सरेआम पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रेंचाइजी के मालिक ने उड़ा दी। दरअसल, पीएसएल की फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस के मालिक अली तरीन ने वीडियो जारी किया और पीसीबी द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस को फाड़ दिया। पीसीबी ने तरीन को नोटिस भेजकर टीम का अनुबंध समाप्त करने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


तरीन से माफी मांगने कहा था
अली तरीन और पीसीबी के बीच विवाद अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गया है। गुरुवार को इसका खुलासा हुआ कि पीसीबी ने इस फ्रेंचाइजी को कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में फ्रेंचाइजी के मालिक से कहा गया है कि वह पीएसएल के संचालन के तरीके की आलोचना करने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे तथा ऐसा नहीं करने पर उनका फ्रेंचाइजी अनुबंध रद्द कर दिया जाएगा।

यह नोटिस तब भेजा गया जब तरीन ने पीएसएल की सफलता के पीसीबी के दावों खारिज कर दिया था तथा सोशल मीडिया और पॉडकास्ट पर लीग के प्रबंधन के तरीके पर सवाल उठाए थे। एक पॉडकास्ट में उन्होंने दावा किया कि पीएसएल अब विश्व भर के लीग में पांचवें या छठे स्थान पर खिसक गया है क्योंकि लीग का प्रबंधन अयोग्य लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें