फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क गर्भवती पत्नी, बेटे और माता-पिता को मारा, फिर खुद को मारी गोली

Fri, 16 Aug 2019 09:11 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कर्नाटक के चामराजनगर जिले में स्थित गुंडलुपेटे के पास एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है।
  • यहां एक व्यक्ति ने परिवार के चार सदस्यों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।
  • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
  • बीच सड़क पर हुई इस घटना को लेकर कोई कुछ नहीं समझ पा रहा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के चामराजनगर जिले में स्थित गुंडलुपेटे के पास एक शख्स ने अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया है। ये पूरा परिवार घर से दूर घूमने के लिए निकला था। शख्स ने परिवार के चार सदस्यों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना शुक्रवार सुबह की है। जानकारी के मुताबित शख्स ने पहले अपने माता-पिता, फिर पत्नी और बेटे को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। सभी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि घटना ऊटी रोड की है। यहां मैसुरु के रहने वाले ओम प्रकाश ने अपने परिवार के लिए घर से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर गुंडलूपेटे में नंदी लॉज में एक कमरा बुक किया था। वह यहां गुरुवार को परिवार के साथ पहुंचा था। पूरा परिवार यहां घूमने आया था।

अचानक गोलीबारी शुरू की

ओम प्रकाश ने लॉज से अपनी मां, पिता, पत्नी और बेटे को बाहर निकाला और करीब एक किलोमीटर दूर सभी एक निजी स्कूल के पास पहुंचे। तभी अचानक ओम प्रकाश ने अपनी रिवॉल्वर निकाली परिवार पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया। बीच सड़क पर हुई इस घटना को लेकर कोई कुछ नहीं समझ पा रहा है। 

पुलिस को लोगों ने सूचना दी। मौके पर सभी सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हत्या में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर बरामद कर ली गई है। हालांकि सभी हत्याओं का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें