फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से तेलंगाना आ रहा सीआरपीएफ का एक जवान गायब, मामला दर्ज

Sat, 23 Feb 2019 11:53 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सीआरपीएफ का एक जवान जिसका कि जम्मू कश्मीर से तेलंगाना ट्रांसफर किया गया था वह ट्रेन से गायब है। जवान अपनी ड्यूटी पर पहुंचने से पहले ही गायब हो गया है। इस मामले में एक शिकायत सीआरपीएफ के एएसआई अर्जुन दुबे ने दर्ज करवाई है। वह तेलंगाना से जम्मू आ रहे सुरक्षाबलों की टीम का नेतृत्व कर रहे थे। 

विज्ञापन


सिकंदराबाद जिले के पुलिस अधीक्षक और सरकारी रेलवे पुलिस अशोक ने बताया, 'हमें शिकायत मिल गई है। 14 सदस्यों की टीम को जम्मू-कश्मीर से तेलंगाना ट्रांसफर किया गया था। 19 फरवरी को उन्होंने दिल्ली से तेलंगाना एक्सप्रेस ली और 20 फरवरी को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गए। सीआरपीएफ के 13 जवान रेलवे स्टेशन पर उतरे लेकिन एक जवान जिसका नाम सलदीप कुमार है वह गायब मिला।'
विज्ञापन


कुमार जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है और उसका पता नहीं चल पाया है। सभी ने कुछ देर तक उसका इंतजार किया और उसके बाद सीआरपीएफ के हाकिमपेट क्वार्ट्स पर रिपोर्ट करने के लिए पहुंच गए। अशोक ने कहा, 'हमने एक गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और साथ ही लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। आगे की जांच की जा रही है।'
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार गायब हुए सीआरपीएफ जवान का फोन पहुंच से बाहर है और उसने अभी तक अपनी ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं किया है। जीआरपी मामला दर्ज करके इसकी जांच कर रही है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें