कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज भारत के चुनाव आयोग से मुलाकात की और भाजपा द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर अलग-अलग ज्ञापन प्रस्तुत किए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव से पहले किसानों को लुभाने के लिए मंडी कर को 1.7 फीसदी से घटाकर 0.5 फीसदी कर दिया है। वहीं एक और ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता के बावजूद ग्रामीण सड़क का उद्घाटन किया जा रहा है।