फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर फिलेंडर के भाई की गोली मारकर हत्या

Thu, 08 Oct 2020 07:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वर्नोन फिलेंडर
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर वर्नोन फिलेंडर के छोटे भाई की केपटाउन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीकी मीडिया की खबर के अनुसार, टाइरोन फिलेंडर को बुधवार को रेवन्समीड में उनके घर से कुछ मीटर पर गोली मारी गई, जब वह अपने एक पड़ोसी को पानी दे रहे थे।

विज्ञापन


वर्नोन फिलेंडर ने परिवार द्वारा जारी एक बयान में कहा, 'इस समय घटना की कोई जानकारी नहीं है और हमारे परिवार के लिये शोक के समय में अटकलें इसे काफी मुश्किल बना देंगी।' पुलिस ने कहा कि गोली बुधवार को लंच के समय में चली और वे इसे हत्या का मामला मानकर तफ्तीश कर रहे हैं। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन



सामुदायिक ग्रुप के एक सदस्य ने कहा कि फिलैंडर की मां और परिवार के अन्य सदस्य पास में ही अपने घर के आंगन में थे जब उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें