फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: परिवहन निगम के बस चालक के आत्मदाह मामले में सीएम केसी राव के खिलाफ शिकायत

Tue, 15 Oct 2019 06:10 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
K Chandrashekhar Rao
विज्ञापन

तेलंगाना में राज्य परिवहन निगम की पांच अक्तूबर से जारी हड़ताल के बीच बीते शनिवार को एक बस चालक द्वारा आत्मदाह करने के बाद हुई मौत के मामले में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और परिवहन मंत्री पी. अजय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता के. करुणा सागर ने मंगलवार को यह शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन


पांच अक्तूबर से जारी तेलंगाना राज्य पथ परिवहन निगम कर्मियों की हड़ताल के बीच शनिवार को एक बस चालक ने आत्मदाह कर लिया था। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन काफी बुरी तरह जल जाने के कारण रविवार को उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। 

बस चालक के परिजनों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के कड़े व्यवहार के कारण वह काफी तनाव में रहता था। परिवहन निगम कर्मियों के प्रति राज्य सरकार का कड़ा रुख और यूनियन की मांगें नहीं माने जाने के कारण बस चालक चिंतित रहता था और इसी तनाव के बीच उसे आत्मदाह जैसा कड़ा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन


बीते रविवार को एक अन्य बस चालक ने भी मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया था। पुलिस आयुक्त वारंगल के अनुसार, टीएसआरटीसी की नरसम्पेट डिपो में बस चालक बथिनी रवि ने आग लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, पुलिस और अन्य लोगों ने उसे आग लगाने से रोका।

विज्ञापन

क्यों हड़ताल पर हैं टीएसआरटीसी के 48 हजार कर्मी

TSRTC Protest - फोटो : ANI
मालूम हो कि टीएसआरटीसी के 48 हजार कर्मी और मजदूर यूनियन सदस्य पांच अक्तूबर से ही हड़ताल पर हैं और कार्य का बहिष्कार कर रखा है। संयुक्त कार्यसमिति के आह्वान पर हड़ताल पर गए कर्मियों की 26 तरह की मांग है। इनकी प्रमुख मांग है कि परिवहन निगम का सरकार में समायोजन किया जाए, ताकि 48 हजार कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें