फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना में पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत, लोगों ने काटा बवाल

Mon, 04 Feb 2019 03:37 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
विज्ञापन
मुरैना
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुरैना में सोमवार को पुलिस और स्थनीय निवासियों के बीच झड़प हो गई।  जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की। दरअसल, पुलिस हिरासत में एक आरोपी ने जिले के दिमनी थाना परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।  जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। लोगों ने पुलिस पर पथराव किया तो बचाव में पुलिस ने हवाई फायर दागे। इससे कुछ लोगों के चोटिल होने की सूचना है। 

विज्ञापन


गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर जमकर पथराव किया और नेशनल हाइवे जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। बचाव में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पूरे इलाके में तनाव है। इसे देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने रघुराज तोमर नामक युवक को रविवार शाम को हिरासत में लिया था। उसे आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को सुबह उसने थाना परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी थाने के सामने लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें