हाल ही में भारतीय नौसेना में कैप्टन समीर सिंह होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति द्वारा नौसेना पुलिस में फर्जी भर्ती का मामला सामने आया है। इस शख्स ने कथित तौर पर युवा उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना में सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी देने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
नौसेना पुलिस द्वारा की गई एक शुरुआती जांच से पता चला है कि अंबरनाथ (पूर्व) से काम कर रहे व्यक्ति ने रक्षा मंत्रालय के नकली पत्र का इस्तेमाल किया, जो मुंबई के कोलाबा में स्थित आईएनएस कुंजली को भर्ती और कार्यस्थल के रूप में दर्शाता है। भारतीय नौसेना पीआरओ ने कहा कि उसने पैसे, वर्दी और अन्य आवश्यक कागजी कार्रवाई के लिए अपने लोकेशन का उपयोग किया और उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क के रूप में पैसे लिए और उन्हें सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी देने का वादा किया।