फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरुपति बालाजी मंदिर में कारोबारी ने दान किए सोने के दो हाथ, कीमत 2.25 करोड़ रुपये

Sun, 16 Jun 2019 02:51 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश में तिरुपति का बालाजी मंदिर का काफी महत्व है। यहां के प्रति लोगों की श्रद्धा भी अगाध है। मंदिर में दान करने वाले भक्त भी एक से बढ़ कर एक हैं। शनिवार को ऐसे ही एक कारोबारी भक्त थंगा दुराई ने ऐसा दान किया कि इसके बारे में जिसने भी सुना, चौंक गया। 

विज्ञापन


शनिवार को यहां भगवान वेंकटेश्वर को एक भक्त ने सोने के दो हाथ भेंट किए, जिनकी कीमत करीब 2.25 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हाथ में पहनने के इस विशेष गहने 'अभय हस्तम' और काति हस्तम' का वजन छह-छह किलो है। तिरुमाला तिरुपति देवदर्शनम(टीटीडी) ने बताया कि सुबह की पूजा के वक्त इन हाथों को भगवान को अर्पित किया गया। 

मौत के करीब पहुंचकर लौटे थे थंगा दुराई

तमिलनाडु के थेनी जिले के कारोबारी थंगा दुराई ने यह जेवर भगवान को अर्पित किए। दुराई ने बताया कि मैं भगवान वेंकटेश्वर को बचपन से मानता हूं। कुछ साल पहले मैं बीमार पड़ गया था। उस दौरान मैं मौत के करीब पहुंच गया था। मेरे बचने की उम्मीद बहुत कम थी।
विज्ञापन


ऐसे में उन्होंने जब भगवान वेंकटेश्वर से प्रार्थना की तो स्वास्थ्य में सुधार होता गया और उन्हें जीवन दान मिल गया। तभी से उन्होंने यह दान करने के बारे में सोचा था। फिलहाल उनके दान की चर्चा हर ओर हो रही है। न केवल आंध्र प्रदेश, बल्कि देश भर में उनके दान के बारे में जानकर लोग चौंक जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें