फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: महानदी पर बने पुल से नीचे गिरी 30 यात्रियों से भरी बस, 12 की मौत

Tue, 20 Nov 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
bus accident - फोटो : ANI
विज्ञापन
ओडिशा के कटक के पास मंगलवार शाम को एक सड़क हादसा हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां जगतपुर के पास करीब 30 यात्रियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर महानदी पर बने पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है। इस हादसे में कई यात्रियों के गंभीर रूप से घालय होने की आशंका जताई जा रही है।  घटना स्थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। हादसे पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने स्थानीय अस्पतालों में घायलों का मुफ्त इलाज किये जाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पटनायक ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें