फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट में सीबीआई वाली याचिका पर होने वाली सुनवाई टली

Tue, 04 Aug 2020 08:17 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
bombay high court
विज्ञापन

कई दिनों से सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच को लेकर सीबीआई की मांग जारी है। आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सीबीआई को मामला ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई होनी थी लेकिन मुंबई में पड़ रही बारिश की वजह से फिलहाल इसकी सुनवाई को टाल दिया गया है। 

विज्ञापन


 

इस याचिका में सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई के तहत कराने की मांग की गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश दिपांकर दत्ता की अध्यक्षता में बनी बेंच इस याचिका पर सुनवाई होनी थी।

बता दें कि 14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा वाले फ्लैट में फांसी लगा ली थी और तब से लेकर अबतक मुंबई पुलिस 56 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सबसे पहले इस मामले को सीबीआई को ट्रांसफर करने की मांग की थी।
विज्ञापन


हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बिहार में सुशांत की गर्लफ्रेंज रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने रिया के खिलाफ धोखाधड़ी, आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे आरोप रिया पर लगाए थे। हालांकि कल मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

मुंबई पुलिस ने बताया था कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत के घरवालों के बीच अनबन चल रही थी। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने कहा कि बिहार पुलिस के पास मामले की जांच करने का कोई अधिकार नहीं है। इस मामले को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई, वहीं दोनों राज्यों की पुलिस के बीच तनाव जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें