कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बेंगलूरु में एक बुजुर्ग महिला ने इस महामारी से जंग जीतकर एक उम्मीद की किरण जगाई है। मार्सेलीन सल्दान्हा अपने पोते के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुई और 18 जून को अपने 99वें जन्मदिन पर अस्पताल में भर्ती हो गई थीं।
महिला को उनके 70 वर्षीय बेटे विंसेंट, बहू रीता और पोते विजय के साथ सरकारी विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। नौ दिनों के इलाज के उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई जिसके बाद शुक्रवार को वे अपने पोते के साथ अस्पताल से बाहर आ गईं।
अस्पताल से स्वस्थ्य होकर लौटने के बाद वे कोरोना से ठीक होने वाली राज्य की सबसे बुजुर्ग महिला बन गईं।