फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर प्रेमिका चीखती रही और प्रेमी ने लगा ली फांसी

Fri, 16 Mar 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सुसाइड
विज्ञापन
20 वर्षीय एक छात्र ने बुधवार को हैदराबाद में नीरेमेट के विनायक नगर में अपनी प्रेमिका के सामने वीडियो कॉल पर फांसी लगा ली। मृतक अजमेर सागर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का छात्र था। सागर यहां अपनी बहन और भाभी के साथ रहता था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जब सागर ने आत्महत्या की तब वह घर पर अकेला था। बता दें कि यह इस तरह का दूसरा मामला है। इससे पहले भी 18 फरवरी को मैनेजमेंट की एक छात्रा ने इसी तरह से वीडियो कॉल के दौरान अपने प्रेमी के सामने जान दे दी थी।

छात्रा बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। उसने हॉस्टल के कमरे में सुसाइड कर लिया था। लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन परिवार इस बात के लिए राजी नहीं था। इससे परेशान हो कर छात्रा ने जान दे दी थी। 
विज्ञापन


बता दें कि सागर के परिजन उसकी शादी के लिए लड़की तलाश कर रहे थे। लेकिन वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। पुलिस के मुताबिक सागर ने अपनी प्रेमिका को एक मैसेज किया जिसमें लिखा कि मुझे बहुत खुशी होगी अगर मैं तुम्हारे सामने मरुंगा। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका को व्हाट्सएप्प पर वीडियो कॉल किया और फांसी पर लटक गया।

इस दौरान उसकी प्रेमिका उसे समझाती रही और चिल्लाती रही कि ऐसा मत करो। लेकिन सागर ने उसकी कोई बात नहीं मानी और आत्महत्या कर ली। यह वीडियो दो मिनट चार सैकेंड का है। जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें