फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC WC qualifiers: अफगानिस्तान ने सुपर सिक्स के पहले मैच में वेस्टइडीज को दी करारी मात

Fri, 16 Mar 2018 03:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज
विज्ञापन

अफगानिस्तान ने गुरुवार को ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स राउंड के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हरा दिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में अफगानिस्तान को 198 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने 47.4 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया। 

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। 12 रन के स्कोर पर ही मुजीब ने क्रिस गेल को बोल्ड कर दिया। गेल ने कुल 9 गेंदों का सामना कर 1 रन ही बना पाए। इसके बाद एविन लुईस और हेटमेयर ने पारी को संभालने की कोशिश की हेटमेयर 12वें ओवर में ही 15 रन बनाकर नबी के गेंद पर LBW आउट हो गए। इसके तुरंत बाद नजीबुल्लाह ने एविन लुईस को 27 रन के निजी स्कोर पर रनआउट कर वेस्टइंडीज की टीम पर दबाव बना दिया। तब तक टीम केवल 53 रन बना सकी थी। इसके बाद मार्लिन सैमुअल्स और शाई होप ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। लेकिन धीमी रनों की रफ्तार धीमी ही रही। इसके अलावा सैमुअल्स (36), कप्तान होल्डर (28) और होप (43) ने रन अपने टीम के लिए जोड़े। अफगानिस्तान की तरफ से रशीद खान, मोहम्मद नबी, जादरान ने संयुक्त रू से 1-1 विकेट लिए, जबकि मुजीब रहमान और नाइब ने 2-2 विकेट झटके। 

वेस्टइंडीज के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन धीरे-धीरे उनके बल्लेबाजों ने रन बटोरकर अपनी टीम को जीत के मुकाम पर पहुंचाया। अफगानिस्तान की तरफ से समीउल्लाह शेनवारी (27), मोहम्मद नबी (31) और नजीबुल्लाह जादरान (19) रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से होल्डर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट, जबकि पॉल ने 2, नर्स और मिलर ने 1-1 विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन


बता दें कि ग्रुप मैचों में अफगानिस्तान को स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे, और हांगकांग से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि वह केवल नेपाल को हरा कर बेहतर रनरेट की मदद से सुपर सिक्स में पहुंच पाई थी। वहीं वेस्टइंडीज ने अपने सारे ग्रुप मैच जीते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें