फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस में कोविड-19 से अब तक 93 पुलिसकर्मियों की मौत

Mon, 09 Nov 2020 12:14 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुंबई में कोविड-19 संक्रमण के कारण एक और पुलिसकर्मी की मौत होने के बाद इस संक्रमण से शहर के पुलिस बल में अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 57 वर्षीय एक पुलिस निरीक्षक की रविवार सुबह मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वे मीरा रोड के निवासी थे। वे उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद 22 सितंबर से ही अवकाश पर थे और उन्हें पास के ही एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। उन्हें मधुमेह की समस्या भी थी।

अधिकारी ने कहा कि दो अक्तूबर को कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें मीरा रोड के ही दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और आज उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें