फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी जेएनयू परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, कुलपति ने दी जानकारी

Mon, 09 Nov 2020 12:04 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Twitter@narendramodi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में स्वामी विवेकानंद की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कुमार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को शाम 6:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का (वीडियो-कॉन्फ्रेंस से) अनावरण करेंगे। प्रतिमा के अनावरण से पहले स्वामी विवेकानंद पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत में हुए सबसे प्रिय बौद्धिक और आध्यात्मिक नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को भारत में स्वतंत्रता, विकास, सद्भाव और शांति के अपने संदेशों से प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा जेएनयू के पूर्व छात्रों के समर्थन से स्थापित की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें