फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मंत्री की गाड़ी से मिले 91.5 लाख के पुराने नोट

Fri, 18 Nov 2016 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के पुराने नोटबंदी की घोषणा के बाद जहां विपक्ष लोगों की समस्या को देखते हुए उनके इस फैसले पर सवाल उठा रहा है वहीं सरकार का दावा है कि इससे भ्रष्टाचार और कालाधन दबाए बैठे लोगों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


सरकार के इस दावे के बीच अब महाराष्ट्र से एक ऐसी खबर आ रही है जो केंद्र सरकार के साथ साथ भाजपा की मुश्किल भी बढ़ा सकती है। महाराष्ट्र पुलिस ने हाइवे से एक गाड़ी की तलाशी के दौरान उससे 91.5 लाख रुपये की पुरानी नकदी बरामद की है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार जिस गाड़ी से यह नकदी मिली वह राज्य के सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख की बताई जा रही है। वहीं यह मामला सामने आते ही विपक्ष ने देशमुख के इस्तीफे की मांग कर दी है।
विज्ञापन
Osmanabad (Maha): Rs 91.5 lakh in cash seized from a vehicle that allegedly belongs to Subhash Deshmukh; Opposition demands his resignation. pic.twitter.com/JnZlbcSHt3 — ANI (@ANI_news) November 18, 2016
विज्ञापन

विपक्ष ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग

- फोटो : ANI
जानकारी के अनुसार ओसमानाबाद पुलिस हाइवे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान जांच के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें रखे एक बैग में नोटों की गड्डियां देखकर उसके होश उड़ गए। 

पुलिस ने बैग उतारकर नोटों की गिनती की तो उसमें 500 और 1000 के पुराने नोटों के रूप में कुल 91.5 लाख के रूप की नकदी बरामद हुई। गाड़ी राज्य के सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख की बताई जा रही है। हालांकि अभी इस संबंध में और जानकारी नहीं मिल सकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें