पति को जमीन पर घसीट कर ले जाती हुई पत्नी
आंध्र प्रदेश के एक अस्पताल में मरीज और उसके परिवार के साथ हुए दुर्व्यवहार ने प्रशासन के झूठे वादों की पोल खोल दी है। बीमार शख्स को वार्ड तक ले जाने के लिए उसकी पत्नी लगातार अस्पताल स्टाफ से स्ट्रेचर की मांग करती रही, लेकिन मदद की बजाय उसे बार-बार टाल दिया गया। मामला अनंतपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल का है।
दरअसल, इलाज के लिए बीमार शख्स श्रीनिवासाचारी को पहली मंजिल पर ले जाना था और उसकी हालत ऐसी थी कि उसे स्ट्रेचर की जरूरत थी। लेकिन उसकी पत्नी को स्ट्रेचर जब नहीं मिला तो उसने जमीन पर घसीट कर श्रीनिवासाचारी को ले जाना शुरू कर दिया।
Anantapur (Andhra: Nov 16): Woman drags her ailing husband on ramp of a Govt hospital after staff allegedly denied stretcher to carry him. pic.twitter.com/KUdPNQZo9f
— ANI (@ANI_news) November 18, 2016
वहां मौजूद लोग उसकी मदद करने की बजाय तमाशाबीन बने रहे इतना ही नहीं वे उसकी वीडियो भी बनाने लगे। खबरों के अनुसार श्रीनिवासाचारी हैदराबाद में पेशे से एक गार्ड है और तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर थोड़े दिन पहले ही घर लौटा था। श्रीनिवासाचारी पेट में दर्द की परेशानी झेल रहा था।