फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 91 फीसदी बोले- माल्या को लाने के लिए और पुख्ता कदम उठाने चाहिएं

Wed, 19 Apr 2017 06:30 PM IST
amarujala.com- Presented by : विकास जांगड़ा
विज्ञापन
विजय माल्या
विज्ञापन
बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का फ्रॉड कर फरार हुए विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही कोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले सीबीआई ने बताया था कि उसकी मांग पर ही माल्या को ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट से जमानत पाने के बाद विजय माल्या ने ट्वीट कर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होंने भारतीय मीडिया का मजाक उड़ाते हुए कहा कि हर बार की तरह भारतीय मीडिया ने एक बार फिर उनके मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया।
विज्ञापन


तो क्या सरकार माल्या को भारत लाने के लिए पुख्ता कदम नहीं उठा रही है। अमर उजाला ने इसी सवाल को लेकर पाठकों की राय जाननी चाही और ऑनलाइन पोल किया। पोल में पाठकों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


पोल के परिणाम इस प्रकार हैं -
पोल में कुल 7425 लोगों ने भाग लिया। 
पोल में 91.25% यानि 6775 लोगों का मानना है कि सरकार को माल्या को भारत लाने के लिए और सख्त कदम उठाने चाहिएं। 
वहीं, 7.18% यानि 533 लोगों का मानना है कि सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए।
जबकि 1.58 % यानि 117 लोग इस बारे में कोई राय नहीं रखते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें