फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: नौ साल के बाघ 'ऑलिवर' की मौत, मंगलुरु के पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क की घटना

Tue, 04 Jan 2022 05:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु

सार

मंगलुरु के एक बायोलॉजिकल पार्क में एक बाघ की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
ऑलिवर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मंगलुरु में स्थित पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क में एक नौ साल के बाघ ऑलिवर की सोमवार को मौत हो गई। पार्क के निदेशक एच जयप्रकाश भंडारी ने एक बयान में कहा कि बाघ स्वस्थ और सक्रिय था। वह अचानक गिर गया और उसका निधन हो गया।

विज्ञापन


ऑलिवर इस बायोलॉजिकल पार्क का प्रमुख आकर्षण था। भंडारी ने बताया कि ऑलिवर सोमवार की सुबह रोज की तरह उठा लेकिन अचानक गिर गया। पार्क में मौजूद चिकित्सक उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन उसकी मौत हो गई। उसका जन्म इसी पार्क में हुआ था।

पार्क निदेशक ने कहा कि ऑलिवर की मौत का कारण तभी पता चल पाएगा जब हमें लैब रिपोर्ट मिल जाएंगी। वह स्वस्थ था और उसका वजन करीब 175 किलो था। उसकी जांच करने वाले चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें