गोवा में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी कूटनीतिक जंग को जारी रखा है। ब्राजील, रूस, चीन, साउथ अफ्रीका के राष्ट्राध्यक्षों के साथ रविवार को हुई बैठक में मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा जोर शोर से उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना पड़ोसी देश पर जमकर निशाना साधा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्स देश शांति, सुधार की आवाज बनेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा है और दुर्भाग्य यह है कि इसका जनक देश हमारे पड़ोस में ही है। बढ़ता आतंकवाद आज मिडिल ईस्ट, पश्चिम एशिया, यूरोप और साउथ एशिया के लिए खतरा बन चुका है।
ब्रिक्स नेताओं के साथ विस्तारित बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा, 'हम इस राय से एकमत हैं कि आतंकवाद और इसके समर्थकों को सजा मिलनी चाहिए, इनाम नहीं।'
We're united in our belief that terrorism & its supporters hv to be punished, not rewarded: PM Modi at #BRICS leaders restricted meet in Goa pic.twitter.com/E37Umdl5jX
— ANI (@ANI_news) October 16, 2016
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में फैला आतंकवाद एक देश के जरिए आपस में जुड़ा है। यह देश न केवल आतंकियों को पनाह देता है, बल्कि उनकी मानसिकता भी बनाता है। यही मानसिकता राजनीतिक लाभ के लिए आतंकवाद को यूज करती है। इस तरह की मानसिकता की हम निंदा करते हैं। ब्रिक्स के रूप में हमें साथ खड़ा होने और काम करने की जरूरत है।
ब्रिक्स नेताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्स देशों को सीसीआईटी (CCIT- Comprehensive Convention on International Terrorism) को स्वीकार के लिए साथ काम करना चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ व्यावहारिक सहयोग के लिए आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत ने हाल ही में पेरिस जलवायु समझौते को स्वीकार किया है। भारत विकास और जलवायु परिवर्तन के बीच तालमेल बिठाकर चलने को प्रतिबद्ध है।
#BRICS leaders restricted meeting underway in Goa, PM Modi says BRICS nations have been a voice for peace, reform,reason & purposeful action pic.twitter.com/Yg1RRLEhvn
— ANI (@ANI_news) October 16, 2016
#BRICS leaders restricted meeting underway in Goa, PM Modi says BRICS nations have been a voice for peace, reform,reason & purposeful action pic.twitter.com/Yg1RRLEhvn
— ANI (@ANI_news) October 16, 2016
Salcete: Welcome ceremony of BRICS leaders in Goa #BRICSSummit pic.twitter.com/ANG3PmEO1C
— ANI (@ANI_news) October 16, 2016
#BRICS leaders restricted meeting underway in Goa, PM Modi says BRICS nations have been a voice for peace, reform,reason & purposeful action pic.twitter.com/Yg1RRLEhvn
— ANI (@ANI_news) October 16, 2016