महाराष्ट्र के पालगढ़ जिले में 81 साल के एक व्यक्ति को कथित तौर पर गांजे की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने जिले के बोईसर तालुका में भूमि के एक बड़े भाग में गांजे की खेती की है। ये गिरफ्तारी सोमवार को की गई है।
मामले पर बोईसर एमआईडीसी पुलिस का कहना है कि आरोपी इंद्रदेव बाजगोविंद व्यक्तिगत खपत के लिए गांजे का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने उसके गांव में जाकर छापा मारा तो करीब 200 पौधे मिले। पुलिस ने 905 ग्राम गांजा भी जब्त किया है।
अधिकारी ने कहा, "भूमि के मालिक ने यहां एक आश्रम का निर्माण शुरू किया था। इस काम के लिए बाजगोविंद को यहां रखा गया। कार्य अभी भी चल रहा है और आरोपी ने यहां गांजे की खेती शुरू कर दी थी।"
वहीं आरोपी बाजगोविंग ने पुलिस को कहा है कि उसे इस बात का पता नहीं था कि गांजा अवैध है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की धारा 20(ए), 8(ए)(बी)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि वह भूमि के मलिक से पूछताछ करेंगे।