फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: पश्चिम बंगाल का 800 करोड़ रुपये के घोटाले का व्यवसायी गिरफ्तार, पढ़ें देश की अहम खबरें

Wed, 19 Jul 2023 05:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी के सदानंद शेट तनावड़े मंगलवार को गोवा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। गोवा भाजपा इकाई के अध्यक्ष तनावड़े ने तटीय राज्य से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए 11 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
National News - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 800 करोड़ के पिनकॉन चिटफंड घोटाला में संलिप्तता के आरोप में शहर के व्यवसायी कौस्तव रॉय को को गिरफ्तार किया। एजेंसी ने पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया था, जहां उन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि रॉय का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ बैंक धोखाधड़ी और विज्ञापनों से संबंधित घोटालों में संलिप्तता का केस दर्ज किया गया था। ईडी ने पिछले महीने यहां रॉय के आवास और कार्यालय पर छापे मारे थे।

राज्यसभा : गोवा से भाजपा के सदानंद निर्विरोध चुने गए

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के सदानंद शेट तनावड़े मंगलवार को गोवा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। गोवा भाजपा इकाई के अध्यक्ष तनावड़े ने तटीय राज्य से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए 11 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। विपक्षी दलों कांग्रेस, आप, रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने साझा बयान जारी कर कहा था कि गोवा के हित में कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।

वैश्विक डाक नेटवर्क के जरिये सीमा पार धन भेजने के लिए होगा यूपीआई का मूल्यांकन
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन वैश्विक डाक नेटवर्क के जरिये सीमा-पार प्रेषण के साथ एकीकृत भुगतान इंटरफेस के एकीकरण के लिए यूपीआई का मूल्यांकन करेगा। यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के महानिदेशक (डीजी यूपीयू) मासाहिको मेटोकी ने मंगलवार को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मेटोकी यूपीयू क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के लिए भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। बातचीत के दौरान, मेटोकी ने डिजिटल बुनियादी ढांचे में इजाफों के बीच भारत के भौतिक डाकघरों के विस्तार की सराहना की। उन्होंने डाक चैनलों के माध्यम से सीमा पार धन प्रेषण के लिए यूपीआई का मूल्यांकन करने पर भी सहमति जताई। वैष्णव ने डाकघरों को डिजिटल रूप से संचालित नेटवर्क में बदलने और दूरदराज के इलाकों में सरकारी सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी में सक्षम होने के बारे में बताया।

विज्ञापन


अर्जेंटीना के साथ रक्षा सहयोग होगा और मजबूत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को रक्षा औद्योगिक साझेदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने अर्जेंटीना के समकक्ष जॉर्ज एनरिक तायाना से वार्ता की। अर्जेंटीना उन कुछ देशों में है, जिन्होंने भारत से हल्के लड़ाकू विमान तेजस खरीदने में रुचि जताई है।
रक्षा मंत्री ने ट्विटर पर कहा, भारत-अर्जेंटीना द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर तायाना के साथ व्यावहारिक विचार-विमर्श किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा, दोनों ने रक्षा औद्योगिक साझेदारी बढ़ाने के उपायों सहित चल रही रक्षा सहयोग पहल पर चर्चा की। सिंह के साथ बातचीत से पहले जॉर्ज एनरिक तयाना को तीनों सेनाओं की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तायाना भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।

पहली बार 93% बच्चों को मिला डीपीटी का टीका
बच्चों के टीकाकरण को लेकर भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। साल 2022 में भारत ने 93% बच्चों को डीपीटी 3 टीका देने में सफलता हासिल की है जो बच्चों को डिप्थीरिया, काली खांसी और टेटनस बीमारी से बचाता है। मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रिपोर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी है जिसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री  डॉ. मनसुख मांडविया ने बताया कि यह पहली बार है कि 93 फीसदी बच्चों को टीका देने में कामयाबी मिली है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में रेलवे अधिकारी समेत तीन पर केस
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में अतिरिक्त रेलवे मंडल प्रबंधक जितेंद्र पाल सिंह, उनकी पत्नी रुचि सिंह और एक अन्य व्यक्ति विष्णु गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इनके पास 2.30 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सीबीआई ने गाजियाबाद, बुलंदशहर, गुवाहाटी और अलीगढ़ में आरोपियों और अन्य से संबंधित कई स्थानों पर छापा भी मारा। 

बंगाल पंचायत चुनाव : बहिष्कार के बाद भी भारी मतदान, जांच के आदेश
कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के डीजीपी को मतदान के बहिष्कार के बावजूद पंचायत चुनाव के दिन 8 जुलाई को उत्तर 24 परगना जिले के न्यू टाउन के एक बूथ पर भारी मतदान के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया। कुछ विपक्षी उम्मीदवारों ने दावा किया कि विरोध के चलते स्थानीय मतदाताओं ने वोट नहीं डाला, मगर ज्यांगरा-हतियारा 2 ग्राम पंचायत की वोटों की गिनती हुई तो यहां भारी संख्या में मत पाए गए।

तमिलनाडु के मंत्री और बेटे से करीब पांच घंटे तक पूछताछ
तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी और उनके बेटे से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। द्रमुक नेता और उनके सांसद बेटे गौतम सिगामणि के कार्यालय पर केंद्रीय एजेंसी ने 17 जुलाई को करीब 10 घंटे तक तक तलाशी ली थी।
 
अमूल डेयरी के निदेशक ने पांच माह बाद कांग्रेस में की वापसी
सहकारी क्षेत्र के नेता और अमूल डेयरी संघ कैरा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के निदेशक ने मंगलवार फिर कांग्रेस में वापसी कर ली। दो बार अमूल के निदेशक बने जुवानसिंह चौहान इसी साल फरवरी में डेयरी अध्यक्ष के चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वह करीब दो दशकों तक कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। जुवानसिंह कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ पुरानी पार्टी में लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें