फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे मानसून से खुश सरकार, इस साल 8 फीसदी विकास दर की संभावना

Wed, 29 Jun 2016 08:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
narendra modi - फोटो : Reuters
विज्ञापन
लगातार दो साल तक कमजोर मानसून रहने और अनिश्चित वैश्विक माहौल के बावजूद बीते वित्त वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था 7.6 फीसदी की गति से बढ़ी। इससे उत्साहित सरकार ने कहा है कि इस साल विकास दर में तेज वृद्धि होगी और यह आठ फीसदी तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव शक्ति कांत दास ने मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वर्ष 2015-16 के दौरान विकास दर 7.6 फीसदी रही। इस साल बेहतर मानसून की भविष्यवाणी की गई है और यह सामान्य रहेगा।

इसे देखते हुए 8 फीसदी की विकास दर हासिल हो सकती है। चालू वर्ष के लिए वित्त मंत्रालय की आर्थिक समीक्षा ने जहां सात से पौने आठ फीसदी की विकास दर हासिल होने का अनुमान व्यक्त किया है, वहीं रिजर्व बैंक ने 7.6 फीसदी की विकास दर का अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन


यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने से संबंधित जनमत संग्रह (ब्रेग्जिट) की वजह से मु्द्रा एवं शेयर बाजार में उतार चढ़ाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दास ने कहा कि यह कुछ दिनों तक चलेगा। लेकिन इस तरह की स्थिति से निबटने में भारत सक्षम है और इस समस्या से भी पार पा लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ब्रेग्जिट परिणाम आने के बाद बीते शुक्रवार को बांबे शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 1,100 अंक तक टूट गया था। हालांकि बाद में स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ और बाजार बंद होने के समय यह 605 अंक नीचे था। उस दिन रुपया भी डॉलर के मुकाबले 68 से भी ज्यादा टूट गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें