फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: टी20 विश्वकप फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला, नीतीश कुमार के बेटे जदयू की सदस्यता लेंगे

Sun, 08 Mar 2026 06:22 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है रविवार, 8 मार्च । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 8 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की पंचमी है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं, टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है। 

विज्ञापन

जदयू में शामिल होंगे निशांत कुमार 
रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता लेंगे। वह पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निशांत कुमार ने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है और वह जल्द ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

महिला दिवस पर दिल्ली में शक्ति वॉक 

महिला और बाल विकास मंत्रालय रविवार को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'शक्ति वॉक' पदयात्रा का आयोजन करेंगी। यह पदयात्रा सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक चलेगी। इसके लिए इंडिया गेट से विजय चौक तक कर्तव्य पथ के किनारे लगभग 2 किलोमीटर का मार्ग तय किया गया है। हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 
टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम चौथी बार और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया ने 2007 में खेला गया पहला टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद 2024 में खेले गए पिछले विश्व कप में भी टीम इंडिया चैंपियन रही थी। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीतने में सफल रहती है, तो लगातार 2 बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है। न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। आखिरी बार न्यूजीलैंड ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल खेला था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

उपराष्ट्रपति का पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा

उपराष्ट्रपति  सीपी राधाकृष्णन पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर हैं। रविवार को वे अगरतला में त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे हपानिया के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला केंद्र में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे, जहां उपराष्ट्रपति महिला एसएचजी सदस्यों और लखपति दीदियों से संवाद करेंगे।

पीएम मोदी करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले सरोजिनी नगर स्थित जीपीआरए टाइप-5 क्वार्टरों का दौरा करेंगे। यहां वे महिला आवंटियों को नए फ्लैटों की चाबियां भी सौंपेंगे। इसके बाद वे 18,300 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन भी पीएम करेंगे। इनमें लगभग 12.3 किलोमीटर का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 किलोमीटर का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वालीफायर
एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वालीफायर 2026 में की शुरुआत 8 मार्च से हैदराबाद में हो रही है। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी मेजबान भारत, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, कोरिया, इटली, उरुग्वे, वेल्स और ऑस्ट्रिया ,जो वैश्विक स्तर के सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट के लिए तीन क्वालीफाइंग स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें