फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों को कल मिल सकती है बड़ी खबर

Wed, 08 Mar 2017 03:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार से संसद में बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। सत्र की शुरुआत से पहले सभी निगाहें वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हैं, जो केंद्री कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों में वृद्धि का ऐलान कर सकते हैं। सातवें वेतन आयोग में भत्तों की समीक्षा के लिए बनी समिति ने अपनी रिपोर्ट ने वित्त मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन


वित्त सचिव अशोक लवासा की अध्यक्षता में बनी इस समिति ने घर के लिए मिलने वाले भत्ते को बनाए रखने की बात की है। पिछले 70 सालों में सबसे कम इजाफा सातवें वेतन आयोग किया गया है और भत्तों में कटौती की असर 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों पर पड़ेगा।

यूपी और मणिपुर के चुनाव में आज आखिरी दौर का मतदान है। संभव है कि चुनावों के दौरान इस मुद्दे से बच रही मोदी सरकार अब इस बारे में कोई घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरए पर आयोग और समिति के बीच ठनी

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : amar ujala
बजट सत्र की दूसरी पारी 12 अप्रैल तक चलेगी और संभव है कि नए वित्तीय वर्ष से कर्मचारियों को संशोधित सैलरी भत्ते मिलेंगे। सातवें वेतन आयोग ने 196 भत्तों में से 53 को हटा दिया है और कई भत्तों को आपस में जोड़ दिया है।

कर्मचारियों के विरोध के बाद सरकार ने अशोक लवासा की अध्यक्षता में एक समिति की गठन किया और इस मुद्दे पर सुझाव मांगे। आयोग ने मेट्रो शहरों में घर के किराए के भत्तो को मूल सैलरी के 30 फीसदी से घटाकर 24 फीसदी करने की बात की। समिति ने इस कटौती के खिलाफ अपना सुझाव दिया है, मगर आयोग और समिति ने ट्रांसपोर्ट भत्ते पर कोई बदलाव न करने की बात मान ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें