फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: दुनिया के 75 फीसदी बाघ भारत में, आवास की सुरक्षा के साथ वन्यजीव संघर्ष को कम करने से मिली कामयाबी

Wed, 05 Feb 2025 07:39 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क

सार

भारत में अब दुनिया के सबसे अधिक 75 फीसदी बाघों का बसेरा है। पिछले दस वर्षों से भी कम समय में भारत ने अपनी बाघों की आबादी को दोगुना कर लिया है। बंगलूरू के वरिष्ठ वैज्ञानिक यदवेंद्र देव झाला का कहना है कि आम धारणा के विपरीत मानव घनत्व बाघों की संख्या बढ़ाने में बाधक नहीं है।
विज्ञापन
जंगल में छोड़ा गया बाघ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अब दुनिया के सबसे अधिक 75 फीसदी बाघों का बसेरा है। पिछले दस वर्षों से भी कम समय में भारत ने अपनी बाघों की आबादी को दोगुना कर लिया है। यह उपलब्धि अवैध शिकार पर सख्ती, बाघों के आवास की सुरक्षा, पर्याप्त शिकार सुनिश्चित करने, मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार के जरिए संभव हो पाई है।
विज्ञापन


साइंस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार भारत की सफलता अन्य देशों के लिए एक उदाहरण है कि संरक्षण प्रयास न केवल जैव विविधता के लिए बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए भी लाभकारी हो सकते हैं। अध्ययन का नेतृत्व कर रहे भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, बंगलूरू के वरिष्ठ वैज्ञानिक यदवेंद्र देव झाला का कहना है कि आम धारणा के विपरीत मानव घनत्व बाघों की संख्या बढ़ाने में बाधक नहीं है, बल्कि यह लोगों के दृष्टिकोण पर निर्भर करता है।

अध्ययन में इस बात पर जोर
अध्ययन में कहा गया कि संरक्षण के प्रयास तभी सफल होंगे जब स्थानीय समुदायों को इसका हिस्सा बनाया जाएगा और उन्हें इसके लाभ भी मिलें। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को बाघों के साथ ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) और कैराकल जैसी अन्य संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


3682 हुए बाघ
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के अनुसार 2010 में बाघों की संख्या 1,706 थी, जो 2022 में बढ़कर 3,682 हो गई है। इस बढ़ोतरी से भारत में वैश्विक बाघ आबादी का तीन-चौथाई हिस्सा हो गया है। बता दें कि भारत में लगभग 1.38 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले हुए हैं बाघ, 25% क्षेत्र ही पूरी तरह से संरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें