फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: भोजपुर में 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पीट-पीटकर मारने का आरोप

Sun, 20 Dec 2020 05:57 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस की पिटाई से बुजुर्ग की मौत होने का परिवार ने आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने 70 साल के एक बुजुर्ग की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बुजुर्ग की मौत के बाद अगिआंव बाजार में लोगों ने जमकर बवाल काटा और पूरे बाजार को बंद करवा दिया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलार गांव में अवैध शराब का धंधा होता है। शुक्रवार रात पुलिस दीवार फांद कर तेलार गांव के एक घर में घुस गई। लोगों ने डाकू गिरोह समझकर शोर मचा दिया।


शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठे हो गए और पथराव करने लगे। इस पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने घर में घुसकर लोगों को घसीट-घसीट कर बाहर निकाला और पीटा। इसी पिटाई के दौरान बुजुर्ग की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें