फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर: 7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, स्कूल के मैदान में खेल रही थी मासूम, टॉयलेट में ले जाकर किया रेप

Mon, 14 Jun 2021 08:24 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

नागपुर में एक स्कूल के मैदान में खेल रही सात वर्षीय बच्ची के साथ एक दरिंदे ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने मासूम को धमकी भी दी कि अगर वह यह बात किसी को बताएगी तो वह उसकी जान ले लेगा।
विज्ञापन
नागपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य के नागपुर जिले में एक 25 साल के दरिंदे ने सात साल की एक मासूम बच्ची के साथ रेप किया। इंसानियत को तार-तार करने वाली यह घटना जिले के कटोल तहसील के एक गांव की है, जहां शनिवार (12 जून) की देर शाम एक सकूल परिसर के अंदर खेल रही बच्ची पर आरोपी की गंदी नजर पड़ गई। 

विज्ञापन


टॉयलेट में ले जाकर बच्ची के साथ की दरिंदगी
पुलिस ने आरोपी की पहचान अंकुश भास्कर के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि बच्ची गांव के स्कूल में बने मैदान में खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे देखा और उसे उठाकर टॉयलेट में ले गया। टॉयलेट में आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। 

ग्रामीण को आता देख फरार हो गया आरोपी
इस दौरान उसने मासूम को धमकी भी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई, तो वह उसे जान से मार देगा। इसी बीच घटनास्थल से गुजर रहे गांव के एक शख्स को बच्ची की चीख-पुकार सुनाई दी। ग्रामीण जब तक बच्ची के पास पहुंचता, उससे पहले ही आरोपी उसे आता देख भाग खड़ा हुआ। 
विज्ञापन


पॉक्सो की कई धाराओं के तहत केस दर्ज
हालांकि, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी उसी गांव का रहने वाला है। बता दें, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (पॉक्सो) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

तीन दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया आरोपी
इस पूरे मामले की जांच कटोल पुलिस कर रही है। आरोपी को एक स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे तीन दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें